अडकी: सिंदरी निवासी विश्वनाथ तिवारी का निधन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व अड़की मंडल महामंत्री विश्वनाथ तिवारी का रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार सिंदरी के रूपर्द नदी घाट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। सिंदरी निवासी तिवारी के निधन से भाजपा परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।