पत्थलगांव में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। शनिवार देर शाम तापमान गिरकर करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं शनिवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग दिन-रात गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। बढ़ती ठंड का असर आम जनजीवन के साथ-स