नैनी थाने में पूर्व सैनिक के साथ मारपीट का आरोप, पीएचक्यू में घेराव के बाद शुरू हुई जांच
Sadar, Allahabad | Mar 31, 2026
प्रयागराज के नैनी थाने में 27 मार्च को हुए हंगामे के मामले में जांच शुरू हो गई है। पूर्व सैनिकों के एक दल ने पीएचक्यू का घेराव करते हुए आरोप लगाया कि उनके साथी पूर्व सैनिक दिलीप सिंह को नैनी थाने में पीटा गया। बेवजह उन्हें थाने लाया गया और मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया। उनकी शिकायत पर एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने इस पूरे मामले की जांच शुरू करा दी है।