बंदगांव प्रखंड की कराईकेला में एवं बंदगांव में सूर्य उपासना के महापर्व छठ मंगलवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। मंगलवार सुबह छह बजे उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। छठ घाट को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। इस दौरान श्रद्धालुओं ने छठी मैया से सुख ,शांति, एवं समृद्धि की कामना की।