गुन्नौर: जनपद संभल के गांव पाठकपुर और सैतुआ निवासी साले-बहनोंई की जनपद बुलंदशहर में सड़क हादसे में हुई मौत
जनपद संभल के तहसील गुन्नौर क्षेत्र के बबराला थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी सुरेंद्र पुत्र भूरे सिंह उम्र 30 वर्ष अपने बहनोई रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैतुआ निवासी कन्हई लाल पुत्र छोटे लाल उम्र 26 वर्ष के साथ इको कार से अपने निजी काम से दिल्ली जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई।