दादरी: बिहार व थाना क्षेत्र से पुलिस ने महिला को बंधक बनाकर लूट करने वाले 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, नगदी बरामद
नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए महिला को बंधक बनाकर की गई लूट का खुलासा करते हुए लूट में शामिल महिला के नौकर समेत 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹10.70 लाख बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया है कि महिला के नौकर ने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्तों को आज जेल भेजा गया है।