उदयपुर जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र के वासनीकला पंचायत के लदाना गांव में दूषित पानी पीकर युवती की मौत होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रविवार शाम 5 बजे तक उग्र प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार पानी पीने के बाद एक युवती को सांस लेने में तकलीफ हुई तो परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।