जंक्शन स्थित बाबा रामदेव मंदिर में माघ सुदी दशमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य मेला बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दराज से आए भक्तों ने बाबा रामदेव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में धार्मिक व सांस्कृतिक माहौल बना रहा।