चास: बोकारो स्टील प्लांट कार्यालय में नवचयनित निदेशक से इंटक के पदाधिकारियों ने मजदूरों की समस्या को लेकर की मुलाकात
Chas, Bokaro | Feb 8, 2024 बोकारो जिले के बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन-इंटक के पदाधिकारियों ने बोकारो स्टील प्लांट के नवचयनित प्रभारी निदेशक वीरेंद्र कुमार तिवारी से मुलाकात कर उन्हें बधाई देते हुए मजदूरों की समस्या का समाधान करने की अपील की। इस अवसर पर करीब 200 की संख्या में यूनियन नेताओं के साथ-साथ बीजीएच की नर्स ने भी तिवारी से मुलाकात की ।