सलेमपुर कोतवाली के ईटहुवा चंदौली में काम करने के दौरान गुरुवार की शाम को 4:00 बजे राजमिस्त्री दिनेश प्रसाद 55 साल अचानक लुढ़क गए। आसपास के लोग उनको लेकर सलेमपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे । जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया है।