बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड निवासी की सोनभद्र में सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या तीन हुई
सोनभद्र जनपद के हाथीनाला क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बेल्थरारोड निवासी 32 वर्षीय रमेश चौधरी की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। जानकारी के अनुसार, मुर्धवा-हाथीनाला जंगल मार्ग पर घने अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भी