फरसगांव: मेहनत के पैसों के लिए तरसते किसान,बैंक के काट रहे चक्कर,फरसगांव के सहकारी बैंक की अव्यवस्था से बढ़ी परेशानी #jansamasya
फरसगाँव जिला सहकारी बैंक में इन दिनों व्यवस्थाएं इस कदर चरमराई हुई हैं कि किसान कई दिनों तक बैंक के चक्कर काटने के बावजूद अपनी जरूरत भर की राशि नहीं निकाल पा रहे हैं। बैंक के बाहर रोजाना किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। कोई तीन दिन से इंतजार कर रहा है तो कोई चार दिन से, लेकिन जब नंबर आता है तो उन्हें केवल 10 हजार रुपये देकर वापस भेज दिया जाता है।