कांकेर: कांकेर शहर के सेंट माइकल स्कूल के पास सड़क के बीच बने बैरिकेट में नजर आया अजगर, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Kanker, Kanker | Oct 14, 2024 कांकेर शहर के सेंट माइकल स्कूल के पास अजगर दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार की रात लगभग 11 बजे अजगर सड़क के बीच बने बैरिकेट में लिपटा नजर आया। आसपास से गुजर रहे लोग ने अजगर की फ़ोटो-वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कैद कर ली। इस दौरान कुछ लोग लापरवाही करते भी नजर आये। जंगली जीव अजगर से छेड़छाड़ करते रहे जो कि एक बड़ी लापरवाही है।