कांकेर: शहर कांकेर सहित जिलेभर में बंगाली समुदाय ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पूर्व खेला सिंदूर
Kanker, Kanker | Oct 13, 2024 कांकेर शहर सहित जिलेभर में बंगाली समुदाय द्वारा दुर्गा पूजा के अंतिम दिन रविवार को 12 बजे कालीबाड़ी में दुर्गा विसर्जन के पूर्व सिंदूर खेला गया। इसमें महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहाग की रक्षा की कामना करती हैं। साथ ही माता दुर्गा से प्रार्थना करती है कि सभी का घर परिवार दुखों से दूर रहे और धन-धान्य भरपूर रहे।