रविवार की संध्या रजौन थाना क्षेत्र के अजीत नगर पहाड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार मंझगाय-डरपा पंचायत के कैथा भगवानपुर गांव निवासी सोनू पासवान के करीब 29 वर्षीय पुत्र आरके पासवान अपने गांव के दोस्तों के साथ जेठौर की ओर जा रहा था । घटना के बाद दोस्त मौके से फरार हो गया ।