अजयगढ़: नवरात्रि: अजयगढ़ में हिंदू उत्सव समिति के भव्य कार्यक्रमों ने बांधा समां
Ajaigarh, Panna | Mar 27, 2026 अजयगढ़ नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर अजयगढ़ में हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह से भरपूर कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। रामलीला मैदान में विराजे रामदरबार के समक्ष प्रतिदिन शाम को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां कानपुर से आए “आकाश राधे-राधे झांकी ग्रुप” के कलाकार अपनी आकर्षक और मनमोहक प्रस्तुतियों