कहरा: जिला परिषद परिसर में स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित कर पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव को समर्थकों ने किया सम्मानित
Kahara, Saharsa | Jul 20, 2024 शनिवार को जिला परिषद परिसर में पूर्णिया से नवनिर्वाचित सांसद का जीत के बाद पहली बार सहरसा आगमन पर समर्थकों ने स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर समर्थकों ने सांसद के सहरसा प्रवेश करने से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पूरे रास्ते में फूल माला से लाद दिया। इस अवसर पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं पूर्णिया से सांसद जरूर हूं लेकिन सहरसा मेरे दिल में है।