लाडपुरा: कोटा में गरमाया निगम विवाद: उपराष्ट्रपति को ज्ञापन देने जा रहे 18 पार्षद हिरासत में, कांग्रेस का धरना छठे दिन भी जारी
Ladpura, Kota | Jul 12, 2025 कोटा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राजस्थान के राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे 18 पार्षदों को पुलिस ने पकड़ा और नांन्ता थाने ले गई। नगर निगम के बाहर कांग्रेसी पार्षदों का धरना-प्रदर्शन लगातार छठे दिन भी जारी है।