भाकपा के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने आज 8 फरवरी रविवार शाम लगभग 6 बजे जिला कार्यालय, बलिराम भवन से एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल आयोजित की जाएगी। ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि इस हड़ताल के दौरान पश्चिम चंपारण में आशा सेविका, सहायिका रसोइया, मजदूर और किसान पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।