शंभूगंज: धरमपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, राशन और कपड़े की दुकान जलकर राख, अज्ञात के खिलाफ शिकायत
धरमपुर गांव में अज्ञात तरीके से पप्पू चौधरी के राशन की दुकान और कपड़ा की दुकान में आग लगने से जलकर एक लाख से भी ज्यादा की संपत्ति बर्बाद हो गई। घटना के बाद पप्पू चौधरी अपनी पत्नी बानो देवी के साथ सोमवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचकर अज्ञात के विरुद्ध शिकायत किया है। शंभूगंज पुलिस शिकायतों के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।