गुराबंदा: गुराबन्दा में बकरी पालन प्रोजेक्ट पर उपायुक्त का ध्यान, अधिकारियों और लाभार्थियों ने प्रोजेक्ट को प्रगति पर बताया
पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने गुराबन्दा प्रखंड में चल रहे बकरी पालन प्रोजेक्ट का संज्ञान लिया है। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और लाभुकों से जानकारी ली। अधिकारियों एवं लाभुकों ने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि प्रोजेक्ट पर कार्य पूरी गति से चल रहा है और आने वाले दिनों में इसका लाभ क्षेत्र के लोगों को बड़े पैमाने पर मिलेगा।