गभाना: दमुआका में जानलेवा हमले में घायल वृद्ध की नोएडा में उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
पिसावा क्षेत्र के दमुआंका गांव में आपसी झगड़े को शांत कराने की कोशिश एक वृद्ध किसान को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। 78 वर्षीय उदयवीर सिंह पर 12 मार्च की रात उस समय जानलेवा हमला कर दिया गया, जब वे दूध लेने जा रहे थे और रास्ते में झगड़ रहे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। तभी नामजदों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।