सिरौली गौसपुर: कसरैला झाल से गुमशुदा 75 वर्षीय महिला का शव मिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
कोतवाली बदोसराय अंतर्गत कसरैला झाल से 75 वर्षीय लापता महिला कल्पवती पत्नी स्वर्गीय कल्लू का शव मिला।पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।2 फरवरी से महिला गुमशुदा थी 4 फरवरी को कोतवाली बदोसराय में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज हुआ था।आज कसरैला झाल में महिला का शव मिला है।