बीसलपुर: करमापुर माफी गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने गई होम्योपैथिक टीम पर प्रधान के देवर ने किया हमला
बीसलपुर--राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय ग्राम खनंका उचसिया की होम्योपैथिक डॉक्टर अपनी टीम के साथ क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों को निशुल्क दवा वितरण करने के लिए कैंप लगाने गई थी। वहां मौजूद प्रधान के देवर ने कर्मचारियों से गाली गलौज कर मारपीट की तथा भविष्य में कैंप लगाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पक्ष में घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।