टीकमगढ़: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बना पीजी कॉलेजः केंद्रीय मंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ
शहर के शासकीय पीजी कॉलेज को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज में शामिल किया गया है। रविवार शाम 5 बजे केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में इन्दौर से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।