टीकमगढ़: टीकमगढ़ न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में पैरालीगल वॉलेंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जिला न्यायाधीश रहे मौजूद
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार टीकमगढ़ न्यायालय परिसर स्थित एडीआर में भवन में पैरालीगल वालेंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान जिला न्यायाधीश हितेंद्र सिंह सिसोदिया मौजूद रहे ।इस दौरान जिला न्यायाधीश में उपस्थित पैरालीगल वॉलेंटियर्स को निशुल्क एवं सक्षम विधिक सेवा अधिनियम की जानकारी दी। इस दौरान पैरालीगल वॉलेंटियर्स एवं अन्य व्यक्तियों को लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।