मेरठ: जानी में हिंडन पुल पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित कार नदी में गिरी, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में बागपत–मेरठ हाईवे पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के एक कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा हिंडन पुल के पास उस वक्त हुआ, जब एक मारुति इग्नीस कार अनियंत्रित होकर सीधे हिंडन नदी में जा गिरी।