मांगरौल: आदर्श विद्या मंदिर मांगरोल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं
Mangrol, Baran | Mar 19, 2025 विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या विद्या मंदिर विद्यालय मांगरोल का वार्षिक उत्सव आनंदम 2025 विद्या मंदिर के केशव सभागार में उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव हरिओम शर्मा एवं प्रधानाचार्य गिरिराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आगाज समारोह के मुख्य अतिथि थानाधिकारी महेन्द्र मीणा ने किया।