सहाड़ा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मांझावास में आयोजित हुआ कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को सचेत करने और समय रहते जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति (एनसीडी) एवं आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सहाड़ा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मांझावास में कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।