बासोदा: बासौदा पहुंचकर मंडी बोर्ड के सदस्यों ने बिना लाइसेंस के अनाज खरीदने के मामले में 4 दुकानदारों के खिलाफ की कार्रवाई।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने पर भोपाल से मंडी बोर्ड के जांच दल ने बासौदा पहुंचकर बासौदा नगर सहित आसपास के क्षेत्र में बिना लाइसेंस और नियमों को ताक में रखकर उपज खरीदने के मामले में 4 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब ₹25000 का जुर्माना लगाया है।