रायबरेली: नेहरू नगर स्थित राणा बेनी माधव बख्श सिंह की प्रतिमा पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किया माल्यार्पण
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेहरू नगर चौराहा स्थित राणा बेनी माधव बक्श सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता नेहरू नगर चौराहे पर रहे मौजूद। माल्यार्पण करने के बाद शहर के रेलवे स्टेशन स्थित मनसा देवी मंदिर दर्शन करने पहुंची प्रियंका गांधी।