शाजापुर: शाजापुर में भीमा कोरेगांव की घटना पर बाबा साहब अंबेडकर के अनुयायियों ने मनाया शौर्य दिवस
शाजापुर में भीमा कोरेगांव की घटना को लेकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों ने महापुरा स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्या अर्पण करते हुए शौर्य दिवस मनाया गया। बुधवार को दोपहर 3:00 बजे मनोहर सिंह कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भीमा कोरेगांव की घटना को लेकर 1 जनवरी 1818 में एक इतिहास कायम हुआ था। जिसको लेकर शौर्य दिवस मनाया गया।