सुपौल शहर के प्रसिद्ध ठाकुरबाड़ी प्रांगण में मंगलवार दोपहर 2 बजे श्याम महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने महोत्सव से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। अध्यक्ष दामोदर प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष श्याम महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने की विशेष तैयारी की गई है। उन्होंने क