बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के दरगाह टोला में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गयी। इस घटना में झोपड़ीनुमा छह घर जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी और ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में छः लोगों का घर जलकर राख हो गया।