दरअसल कलान थाना क्षेत्र में एक तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव तालाब से बरामद किए। मृतकों की पहचान 8 वर्षीय काजल और 6 वर्षीय खुशबू के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना शुक्रवार दोपहर थाना कलान क्षेत्र के मालौ गांव में हुई।