धार: कलेक्ट्रेट में पशु पालन, गोपालन एवं पशुधन संवर्धन व पशु क्रूरता समिति की बैठक, सड़कों पर पॉलीथिन फेंकने पर होगी कार्रवाई
Dhar, Dhar | Oct 15, 2024 नगर पालिका अधिकारी शहर की सड़कों और तालाबों में पॉलिथिन फेंकने वालों पर पशुक्रूरता अधिनियम के तहत धाराएं लगाकर केस दर्ज करें। उक्त निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्टर सभागार में आयोजित पशु पालन, गोपालन एवं पशुधन संवर्धन, पशु क्रुरता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए।