धार: भारतीय किसान संघ ने कलेक्ट्रेट में डीडीए को दिया ज्ञापन, बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करवाने की मांग
Dhar, Dhar | Oct 15, 2024 बे-मौसम की बारिश के कारण इन दिनों किसान वर्ग परेशान हैं, ऐसे में किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ की धार जिला इकाई ने डीडीए को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में दी गई मांगों का निराकरण नहीं किये जाने पर संघ ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।