पूर्णिया में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से ₹50,000 छिनतई कर उसके खाते से ₹2.23 लाख उड़ाए, साइबर थाना में मामला दर्ज
Purnea East, Purnia | Mar 29, 2026
पूर्णिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र के बलुआ चौक के पास बाइक सवार बदमाशों के द्वारा एक व्यक्ति से 50 हजार कैश और मोबाइल छीनतई के साथ खाते से 2 लाख 23 हजार रुपए भी उड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है वही छिनतई के क्रम में बाइक पर उनके साथ बैठी मां सड़क पर गिर गईं। उन्हें गंभीर चोट लगी है।जिनका GMCH में इलाज जारी है.पीड़ित श्रीनगर थाना क्षेत्र के निवासी है.