झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद,रांची के तत्वावधान में होटल चाणक्य बी.एन.आर में 7- 8 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय बहुभाषी शिक्षा कॉन्क्लेव में पश्चिमी सिंहभूम शैक्षिक टीम ने हो भाषा का प्रतिनिधित्व किया।कॉनक्लेव में बहुभाषी शिक्षा के महत्व एवं जरुरत पर परिचर्चा हुई। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उनकी भाषा से शिक्षण अत्यंत आवश्यक है