कैमरून में फंसे झारखंड के 5 मजदूर, विष्णुगढ़ प्रखंड के 4 शामिल, सुरक्षित घर लौटे; वेतन न मिलने पर सोशल मीडिया पर लगाई थी मदद की गुहार। झारखंड सरकार एवं विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद साऊथ अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के पांच मजदूर सुरक्षित घर लौट आए हैं। ये सभी गुरुवार को मुंबई हावड़ा मेल से पारसनाथ स्टेशन पहुंचे और अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए।