वारिसलीगंज: वारिसलीगंज पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार
वारिसलीगंज पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि 14 सितंबर को थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस नेतृत्व कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीन लोग फरार चल रहे थे।