पंचकूला: एचएमटी सेब मंडी पिंजौर में बिजली, पानी की समस्या को लेकर ड्राईवरो द्वारा नैशनल हाइवे 22 पर जाम लगाया गया
एचएमटी सेब मंडी पिंजौर में बिजली, पानी की समस्या को लेकर ड्राईवरो द्वारा एप्पल मंडी पिंजौर के बाहर नैशनल हाइवे 22 पर जाम लगाया गया। एप्पल मंडी के सैकटरी व अन्य अधिकारियो के समझाने पर ड्राइवरो द्वारा समय 8:40 पर जाम खोल दिया गया है सैकटरी ने आश्वासन दिया कि आपकी पानी और बिजली की समस्या का जल्दी समाधान कर दिया जाएगा।