बांसवाड़ा: नवाटापरा गांव में आदिवासी समाज की बैठक, समाज सुधार के लिए लिए गए अहम निर्णय, नशा मुक्त गांव बनाने का लिया निर्णय
झातला ग्राम पंचायत के नवाटापरा गांव मे रविवार दोपहर 1 बजे आदिवासी समाज के सभी ग्रामवासियों की बैठक सामूहिक बैठक आयोजित की गई। गांव के सभी परिवार के सदस्यों द्वारा सभी प्रकार की फिजुल खर्ची पूरी तरह से बंद करने और नशे पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाने का निर्णय लिया गया। नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया गया।