बांसवाड़ा: बांसवाड़ा शहर के समीप विट्ठलदेव में नाथ युवा संगठन के तत्वावधान में प्रथम जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
बांसवाड़ा शहर के निकट विट्ठलदेवजी मे नाथ युवा संगठन के तत्वावधान में रविवार दोपहर 12 बजे प्रथम जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन चौखला पतोक स्थित विठ्ठलदेवजी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपजिला प्रमुख डॉ. विकास जी बामनिया उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्रनाथ जी ने की।