हंडिया: हंडिया थाना क्षेत्र में 20 हजार नगदी व जेवरात के साथ किशोरी को भगाने का मामला दर्ज
हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बहला फुसलाकर कर किशोरी को भगाया मामला हुआ दर्ज।मामले में परिजन ने स्थानीय पुलिस से शिकायत कर बताया कि व्यक्ति के पुत्री की शादी नजदीक थी जिसको लेकर गहने बने हुए थे,और बेटी को एक युवक बहला फुसलाकर कर भगा ले गया।किशोरी अपने साथ सोने की सकड़ी, बाली व 20000 नगदी ले गई।मामले को लेकर मंगलवार लगभग 04 बजे पुलिस ने मामला दर्ज किया।