गुना नगर: पतलेश्वर निवासी यूट्यूबर ने मफलर से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पांच भाइयों में सबसे छोटा था मृतक
गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र के यूट्यूबर छोटू ओझा ने अज्ञात कारणों के चलते मफलर से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।