जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के महमूदाबाद चौराहे के पास सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्राली से जाकर टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर हालत को बिगड़ता देख तो सीतापुर के जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है।