सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए एटा जिले के परसोती गांव के रहने वाले चोब सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा अंशु राजपूत बाइक से जा रहा था। तभी ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उसके बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।