सिलवानी थाना क्षेत्र के सियरमऊ रोड स्थित लाल घाटी क्षेत्र में मंगलवार को एक और सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ऊषापुर रमपुरा निवासी मुन्नी बाई आदिवासी अपने पति के साथ बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मुन्नी बाई घायल रायसेन जिला अस्पताल रेफर।