अशोकनगर के सेंट्रल बैंक के सामने चाय दुकान संचालक 55 वर्षीय व्यक्ति से मारपीट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही आरोपियों का शनिवार को पुलिस ने शहर में जुलूस भी निकाल दिया। इस दौरान आरोपी लंगड़ाते हुए चलते दिखाई दिए। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रामकुमार पुत्र विश्वर सिंह रघुवंशी एवं कुंज बिहारी ओझा है।